आर पी मंडल होंगे छत्तीसगढ़ ने नए मुख्य सचिव
 R.P. MANDAL

 सुनील कुमार कुजूर अपने पद से सेवानिवृत्त हुए

 

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरपी मंडल को छत्तीसगढ़ राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है  |   राज्य सरकार ने  एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए इस पद पर उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी  | राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए  |  आरपी मंडल इन्हीं की जगह लेंगे  |  1987 बैच के आईएएस अफसर मंडल मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं और मध्यप्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर के पद पर रहे हैं  |  नए मुख्य सचिव आरपी मंडल को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद काडर के बंटवारे में छत्तीसगढ़ काडर मिला और इसके बाद वे बिलासपुर और रायपुर में भी कलेक्टर रहे  |  राजस्व मंडल  ,आदिवासी विकास, पंचायत, लोक निर्मांण, वन, श्रम विभाग समेत कई विभागों में वे सचिव रह चुके हैं  |  सचिव रैंक में पहुंचने के बाद भी सरकार ने उन्हें रायपुर का कलेक्टर बनाया था |   बिलासपुर के मल्टीपरपस हायर सेकेंड्री स्कूल से उनकी स्कूल शिक्षा हुई है।

रायपुर इंजीनिरिंग कालेज से उन्होंने इलेक्ट्रिकल में बीई किया और  खड़गपुर आईआईटी से एमटेक किया  |  इसके बाद उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास की  मंडल को सीएस बनने के बाद उनके बैच के सीके खेतान को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है  |