3 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
 NAKSALI

जवानो और ग्रामीणों की हत्या का है मामला दर्ज

 

 

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में  3 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है  |  इस नक्सली पर छब्बीस जवानों  सहित कई ग्रामीणों की हत्या  के मामले दर्ज हैं  | 

दंतेवाड़ा में  फिर एक बार  तीन लाख के इनामी नक्सली   | सेक्शन कमांडर बामन मंडावी ने दंतेवाड़ा पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है  | नक्सली बामन मंडावी पर 26 जवानों और ग्रामीणों की हत्या के मामले में कई अपराध  दर्ज है  |  बताया जा रहा है की  बामन मंडावी टहकावारा हमले में भी आरोपी था   |  जिसमे 17 CRPF के जवान शहीद  हुए थे  |  बामन मंडावी  2010 से नक्सली संगठन से है जुड़ा | एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया की लगातार पुलिस के दबाव और प्रयास के चलते बामन ने आत्मसर्पण किया है  |, इसमें ग्रामीणों का भी सहयोग रहा  |  बामन को नक्सली गतविधियां बढ़ाने की जवाबदारी दी गई थी | आत्मसमर्पण करने के बाद बामन को सरकार की योजनाओ का लाभ दिया जायेगा  |