मंत्री ने कहा ग्वालियर की सफाई व्यवस्था ठीक करो
 JAIVARDHAN SINGH

जयवर्धन सिंह ने दी अधिकारीयों को चेतावनी

 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने ग्वालियर नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली  |  और चेतावनी देते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए  |   सफाई सबंधी संसाधनों की कमी को लेकर  जयवर्धन सिंह ने  24 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने की मंजूरी दी  | 

खाद्य मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के नाले में उतरकर सफाई करने की खबर सुर्खियों में आने के बाद  | .एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने आये नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने  नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली  | और चेतावनी देते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए  बैठक में खाद्य मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के अलावा कलेक्टर और शहर के दोनों विधायक मौजूद रहे   | गौरतलब है कि खाद्य मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र में  गंदगी की समस्या से नाराज होकर |  पिछले दो दिनों से अलग अलग क्षेत्रों में नाला साफ कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे  | मंत्री जयवर्धन सिंह ने उनकी समस्याओं का निराकरण किये जाने का भरोसा दिलाया है  | 

बैठक में नगर निगम  अधिकारियों ने जयवर्धन सिंह को  सफाई सबंधी संसाधनों की जानकारी दी  | और सफाई वाहनों की कमी से अवगत कराया |   इस पर विभागीय मंत्री जयवर्धन सिंह ने नगर निगम को वाहनों के लिए 24 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने की मंजूरी दी  |  जयवर्धन सिंह ने  खाद्य मंत्री के नाले में उतरकर सफाई किये जाने की सराहना भी  की |  और कहा कि स्वच्छता के लिए किसी कैबिनेट मंत्री का सड़क पर उतरकर काम करना  | जनता को जागरूक करने में सहायक होगा  |