Since: 23-09-2009
सार्वजनिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला दर्ज
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और उनके साथियों की गुंडा गर्दी का वीडियो सामने आया है | महेंद्र सिंह सोलंकी की मौजूदगी में पुलिस चौकी की दीवार तोड़ी गई | पुलिस ने सार्वजनिक सम्पत्ति को नुक्सान करने का मामला सांसद सहित व्यापारी शिव शर्मा और अन्य पर दर्ज किया है | इस मामले में सांसद और उनके साथियों की इस कारस्तानी का वीडियो भी सामने आया है |
मध्यप्रदेश के देवास से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थकों की गुंडागर्दी सामने आई है | सांसद के समर्थकों ने नव निर्मित पुलिस चौकी की दीवार को तोड़ दिया | इस घटना का एक वीडियो सामने आया है | जिसमे साफ़ देखा जा सकता है की जिस वक़्त सांसद के समर्थक दीवार तोड़ रहे थे | उस समय सांसद भी घटना स्थल पर मौजूद थे | . पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का मामला सांसद , और बर्तन व्यापारी शिव शर्मा सहित अन्य पर दर्ज कर लिया है | दरअसल देवास शहर में पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था | व्यापारियों ने सांसद से बाजार में नई पुलिस चौकी बनाने का विरोध किया था | . जिसके बाद सांसद का इस पूरे मामले को लेकर एसपी चंद्रशेखर सोलंकी से तीखी नोक झोक हो गई थी | एसपी का कहना था की सुभाष बाजार संवेदनशील इलाका है | . इसलिए यहाँ नई चौकी का निर्माण किया जा रहा है | यहाँ पुलिस की मौजूदगी जरूरी है |
MadhyaBharat
4 November 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|