आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला 15 घायल
 TERROR ATTACK

हमले के बाद डरे हुए आतंकी   भाग गए

 

कश्मीर में आम जनजीवन सामान्य हो रहा है यह आतंकवादियों को रास नहीं आ रहा  |  श्रीनगर में आतंकियों ने एक बार फिर आम लोगों को निशाना बनाया   आतंकियों ने आज मौलाना आजाद रोड पर लाल चौक के पास ग्रेनेड से हमला किया है  | इस हमले में  15 लोग घायल हो गए   | 

आतंकी हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया  |  तत्काल सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे  तो डरे हुए आतंकी हमला कर फरार हो गए   |  सुरक्षा बल अब उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहा है  |   अब तक सेना और पुलिस जवानों को निशाना बनाने वाले आतंकी घाटी में आम लोगों को भी निशाना बनाने लगे हैं  |  कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं |  यही वजह है कि अब आम लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है  | कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं  .|  आतंकी संगठनों के सफाए के लिए सेना और पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है   | ऐसे में राज्य के लोगों में दहशत बनाए रखने के लिए आतंकी अब कायराना हरकतों पर उतारु हो गए हैं  | घाटी में आतंकी अपनी दहशत बनाए रखना चाहते हैं  | इसलिए अब वो आम लोगों को निशाना बना रहे हैं  |