किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
 DHARNA PRADHARSHAN

किसानों की अनदेखी कर रहा है केंद्र

 

जगदलपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया  | कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है जिस कारण छत्तीसगढ़ के किसान खासे परेशान हैं  | 

कांग्रेस का कहना है छत्तीसगढ़ का बस्तर धन्य धान्य से परिपूर्ण क्षेत्र है और इस क्षेत्र के किसानों को पूर्व में कांग्रेस सरकार ने समर्थन मूल्य  2500 रुपए में धान खरीदी  की थी |  किंतु अब किसानों के साथ मोदी सरकार छलावा कर रही है  |  जगदलपुर में  कांग्रेस ने केंद्र की  किसान विरोधी नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया   | इस  प्रदर्शन में किसानों का  समर्थन कांग्रेसियों को मिला  | धान कटाई के इस मौसम में भी बड़ी संख्या में गांव गांव से किसानों  प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे  |  प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव  भक्त चरण दास .| सांसद दीपक बैज  सहित  बड़ी संख्या में  कांग्रेस कार्यकर्ता  और  किसान उपस्थित थे  |