चीन में दिखी इंसानी चेहरे वाली मछली
 ADMI JESI MACHLI

आदमी जैसी दिखने वाली चीनी मछली

 

तालाब से एक मछली दाना खाने के लिए किनारे की तरफ आती है  | तो उसे देख कर लोग  चौंक जाते हैं  |  क्योंकि  मछली का  चेहरा मछली जैसा कम और इंसान जैसा ज्यादा है |  इंसानी चेहरे वाली यह मछली चीन में देखी गई अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है  | 

क्या कभी आप मछली को देखकर चौंके हैं आपका जवाब होगा नहीं लेकिन आप इस मछली को देखकर हैरत में पड़ जाएंगे   | .  सोशल मीडिया में इस मछली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है  | जिसमें इंसानी चेहरे वाली मछली नजर आ रही है  |   यह मछली चीन में देखी गई है और पानी में बड़े साफ तौर पर इसे देखा जा सकता है  | दक्षिणी चीन के कनमिंग शहर के बाहर एक विजिटर ने इस मछली का वीडियो बनाया है  | एक तालाब के किनारे खड़े विजिटर ने जब इस मछली को देखा तो हैरान रह गया और इसके बाद उसने मछली का वीडियो बनाया  | यह वीडियो सोशल मीडिया में डालते ही तेजी से वायरल होने लगा है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं  | वीडियो में मछली तालाब के किनारे पर आती दिखाई दे रही है और जैसे ही वो अपना चेहरा बाहर निकालती है तो यह एक इंसानी चेहरे की तरह नजर आता है  | इसमें मछली के चेहरे पर दो काले स्पॉट हैं जो आंखों की तरह नजर आ रहे हैं वहीं एक सीधी लाइन है जो नाक का आकार दिखाती है  | इस वीडियो में उस महिला की भी आवाज है जो इसे बना रही है और वो यह कहते हुए सुनी जा सकती है कि मछली एक परी में पदल गई  | यह पहली बार नहीं है जब चीन में इस तरह की मछली का मामला सामने आया है  |   इससे पहले 2016 में भी एक मछली को लेकर खूब बहस हुई थी कि उसका चेहरा इंसान की तरह है। यह मछली हुनान प्रांत के वुगांग शहर में पकड़ी गई थी  |