Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत के ठिकानों पर ईडी की रेड.   हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी मैदानी भागों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन.   उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली.   अमित शाह बोले, सीएए लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.   रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बताया पहली शर्त.   सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना.   कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई.   गुलाबगंज में मालगाड़ी के पीछे का पहिया पटरी से उतरा.   आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध.   मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा.   दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर दाे की मौत.   भारत -ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी चार आरोपित गिरफ्तार.   भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद.   चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार.   मुख्यमंत्री भूपेश सभी विधानसभा उम्मीदवारों के साथ देखेंगे मैच.   कांकेर में नक्सलियों ने चेतावनी वाला लगाया बैनर.   राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट.  
कमलनाथ के राज में गाना गाते नेताजी

शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब

कांग्रेस नेता बजा रहे हैं हारमोनियम

पूर्व मंत्री केपी सिंह फुर्सत में गा रहे हैं गाना

 

मुख्यमंत्री कमलनाथ के शासन में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता केपी सिंह गाना बजाना कर रहे हैं| जिन केपी सिंह को मंत्रिमंडल में होना चाहिए था | कांग्रेस की गुटीय राजनीति के चलते उन्हें हाशिये पर लेकर छोड़ दिया गया है |  ऐसे में कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का एक वीडियो वाइरल हो रहा है  | जिसमें वो हारमोनियम बजाकर | शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब| .उसमे फिर मिलाई जाए थोड़ी सी शराब  | . गाते नजर आ रहे हैं  | 

ये हैं मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री |  विधायक केपी सिंह  |  केपी सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ की वजह से इन दिनों फुर्सत में हैं  | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कई दिग्गज और काबिल नेताओं को अपने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी है  | केपी सिंह भी उनमें से एक हैं  और इस बार कांग्रेस की गुटीय राजनीति का शिकार हो गए हैं  | ग्वालियर चम्बल के इस कद्दावर नेता को लेकर उनके समर्थक भी काफी मुखर रहे हैं  | फुर्सत के इस दौर में केपी सिंह का एक और पक्ष सामने आ रहा है  | वो है उनका संगीत प्रेमी होना |  संगीत प्रेम को लेकर केपी सिंह का एक वीडिओ वायरल हो रहा है  | . जिसमे केपी सिंह हारमोनियम बजा कर सत्तर के दशक का गीत  |  शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब  | उसमे फिर मिलाई जाए थोड़ी सी शराब गाते दिख रहे हैं  | 

राजनीति की दृष्टि से केपी सिंह के लिए यह वक्त कुछ ठीक नहीं है  |  ऐसी  विषम परिस्थिति में उन्होंने शांत रहना मुनासिब समझा और वो लगातार अपने इलाके की जनता के साथ उनके सुख दुःख के साथी बने हुए हैं  | कांग्रेस ने उन्हें भले ही मंत्री बनाना उचित नहीं समझा हो लेकिन उनके इलाके में उनका रुतबा और छवि किसी मंत्री से कम नहीं है  | इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने टीका टिपण्णी भी शुरू कर दी है  |  लोगों का यह भी कहना है कमलनाथ ने कुछ बड़े नेताओं को गाना बजाना करने की स्थिति में ला दिया है  | 

 

MadhyaBharat 15 November 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.