बस हादसा 4 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
 BUS ACCIDENT

बिरसा मुंडा जयंती मना कर वापस आ रहे थे

 

सतना में शुक्रवार को हुई बस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई |  इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए |  बस सवार सभी लोग बिरसा मुंडा जयंती मनाकर वापस आ रहे थे | 

बस हादसे में हुए सभी घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है  |   हालांकि सतना कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने   30 घायलों की पुष्टि की है  |  मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख ,गंभीर रूप से घायल को 25 - 25 हजार और अन्य घायलों को दस दस हजार रुपये देने की घोषणा की गई है  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है  | बस में सवार लोग बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम से लौट  रहे थे  | बताया जाता है कि यह हादसा मैहर अमडा नाला नेशनल हाईवे पावरहाउस के सामने हुआ  |  यहां बस रोड से 5 फीट नीचे गिर गई  |  इसमें बड़ी संख्या में लोग दब गए  | दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनेक लोगों के बस के नीचे दब गए थे  |  मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल ने मौतों की पुष्टि की  बस मैहर से कटनी की तरफ जा रही थी  |  ये लोग रीवा से बस में बिरसा मुंडा जयंती मना कर वापस आ रहे थे |