योग व जुम्बा डांस के बताए गए फायदे
अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर हाई स्कूल प्राँगण में महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओ के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया | इस मौके पर पर विशेषज्ञों ने मधुमेह और हाइपरटेंशन बीमारियों के लक्ष्ण के बारे में बताया .| साथ ही बीमारियों से घर पर ही योग की सहायता से नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी |
हरदा में निरोगी काया अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर | ग्राम मसनगाँव के हाई स्कूल प्राँगण में महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओ के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया | योग शिक्षिका मौसमी डाले द्वारा मनोरंजक तरीके से योग व जुम्बा डांस करना सिखाया गया | बताया जा रहा है की जुम्बा डांस से एक घंटे में 400 से 600 कैलोरी बर्न होती है | इसे रेग्युलर करने से हार्ट डिजीज, ओबेसिटी, थायरॉयड आदि बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है | जुंबा डांस करने से हमारे शरीर की मसल्स फ्लेग्जिबल बनती हैं | इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए भी यह डांस एक्सरसाइज फायदेमंद होती है |
शिविर प्रभारी डॉ तरुण चौधरी ने मधुमेह एवं हाइपरटेंशन बीमारियों के लक्ष्ण और इन बीमारियों से घर पर ही योग की सहायता से नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी | ग्रामीण महिलाओं में योग के प्रति उत्साह को देखते हुए | यह कार्यक्रम प्रति बुधवार आयोजित करने की योजना बनाई गई | शिविर में अधिकारी और डॉक्टर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे |