भोपाल के पास नूरगंज में 2 महीने में 11 मौत
 2 MONTH 11 DEATH

नूरगंज में अभी 70 परिवार में 80 लोग बीमार

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा ने रायसेन के नूरगंज इलाके के पीड़ित लोगों से मुलाक़ात की प्रशासन की अनदेखी के चलते इस इलाके में दो महीने में 11 लोगों की मौत हो गई है  और अब भी सत्तर परिवारों के अस्सी लोग बीमार हैं | 

सरकारी उदासीनता का शिकार इलाका है रायसेन जिले का नूरगंज  | नूरगंज भोपाल के पास बसा है इसके बावजूद यहाँ के हालत बद से बदत्तर हो गए  |  नूरगंज के लोग  पिछले ढाई महीने से अचानक बिमारियों की चपेट में आना शुरू हुए लेकिन इसके बावजूद न तो प्रशासन की नींद टूटी और न ही स्वास्थ्य महकमा जागा  |  इस इलाके के लिए मंत्री और सरकार जैसी सोये हुए हैं  |  नूरगंज ग्रामीण इलाका है और यहाँ बीते दो महीने में 11 लोग असमय मौत के मुँह में समा गए हैं  |  अब भी तमाम घरों में लोग बीमार पड़े हुए हैं |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा नूरगंज पहुंचे और पीड़ित लोगों से मुलाक़ात की  |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि  नूरगंज जैसे गांव में 2 महीने में 11 मौत होना स्वाभाविक नहीं है  | सरकार सोई हुई है  | यह सब यह सहन करने लायक नहीं  | अभी  भी 70 परिवार में 80 लोग बीमार हैं  | अमानवीयता यह है कि प्राइवेट अस्पताल मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं |   संकट के समय प्रशासन इलाज नहीं करवा पा रहा है  |  पिछले 4 दिन में चार मौत  हुई हैं  | 

पूरा नूरगंज गांव डरा हुआ है  |  ऐसे में भी सरकार अभी भी नहीं चेत रही है  |  नूरगंज के लोगों की पीड़ा हर दिन बढ़ती जा रही है और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है  | नूरगंज की पानी की पाइपलाइन 30 साल पुरानी है   | यहाँ से आने वाला गन्दा पानी ही नूरगंज के लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है  |