एसएसपी का गाना और गुंडों का उत्पात
 BADMASHO KA KHOOF

बदमाशों ने राह चलते 4 लोगों को चाकू मारे

 

इंदौर में एसएसपी कार्यक्रमों में जाकर गाने गा रहीं हैं तो दूसरी तरफ गुंडे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं  | इन गुंडों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि ये रह चलते लोगों को चाकू मार रहे हैं  | और लूटपाट कर रहे हैं  | 

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 103 में  रात 6 बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया  |  7 दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की और इसके बाद मुकुल चौहान, द्वारका सेन तथा राह चलते दो अन्य लोगों को चाकू मार दिया  |   दुकानों में चाकू लहराकर घुसे इन बदमाशों ने कहा- हम जेल से छूटकर आए हैं  और उसका  जश्न मना रहे हैं  | रुपए दो नहीं तो मार डालेंगे  | इसके बाद इन्होने दुकानों का गल्ला लूट लिया  |  40 मिनट तह इन लोगों का हंगामा चलता रहा  | लूटपाट से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई  | प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन बाइकों पर सवार होकर आए 6 बदमाश  चमेली देवी स्कूल के पीछे सहज कॉम्प्लेक्स और उसके आसपास की दुकानों में एक के बाद घुसे और लूटपाट की  | सबसे पहले लहसुन व्यापारी की ए वन ट्रेडर्स में घुसे और तोड़फोड़ की  | कर्मचारी जब्बार की गर्दन पर चाकू रख गल्ले में रखे रुपए लूट लिए।   इसके बाद राधे-राधे डेरी में तोड़फोड़ की  |  एक बदमाश ने संचालक के पेट पर चाकू अड़ाकर कहा कि कुछ हरकत की तो मार दूंगा और गल्ले में रखे 14 हजार रुपए लूट लिए | बदमाशों की यह करतूत cctv में भी कैद हो गई है  |