एक ही परिवार के 7 लोग व ड्राइवर की मौत
 ACCIDENT

अनियंत्रित गति से आ रही कार तालाब में गिरी

 

बेमेतरा  में एक अनियंत्रित कार पलटकर तालाब में गिर गई | इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों सहित ड्राइवर की मौत हो गई  | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है  | 

बाबा मोहतरा की ओर से अनियंत्रित गति से आ रही आई 20 कार  हादसे का शिकार हो गई और तालाब में जा गिरी  | इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है  | सभी मृतक बेमेतरा क्षेत्र के गांव देवरी नांदल के निवासी थे, जो कि समीपस्थ गांव चांदूल जा रहे थे  |  कार की रफ़्तार बेहद   तेज थी  | और वह अनियंत्रित हो कर मोह भट्टा वार्ड के पास स्थित तालाब में गिर गई  |  इस दुर्घटना में कार में सवार 4 महिलाएं एक 6 माह की बच्ची और तीन पुरुषों की पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई  | घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तालाब से कार को निकाला  | इसमें सवार सभी 8 लोगों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया  | जहां डॉक्टरों ने सभी 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया  |   इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर और कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना और मृतकों के संबंध में जानकारी  ली  |