शरद पवार के बाद कांग्रेस बोली -हम ही बनाएंगे सरकार
 CONGRESS SARKAR

अहमद पटेल : हमारे सारे विधायक हमारे साथ ही हैं

 

कांग्रेस ने कहा कि महाराष्ट्र में हम ही सरकार बनाएंगे  | हमारे सारे विधायक हमारे साथ हैं  | राज्य में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस गठबंधन की सरकार ही बनेगी  | महाराष्ट्र में तेजी से बदले राजनैतिक घटनाक्रम से कांग्रेस हैरत में है  | सुबह महाराष्ट्र में सरकार बनाना उसे सब कुछ फेक न्यूज़ जैसा लगा   | उसके बाद कांग्रेस नेताओं ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को आड़े हाथों लिया  | लेकिन जब इस बारे में शरद पवार की सफाई सामने आयी  |  तब कांग्रेस ने चैन की सांस ली  |  कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि हमारे सारे विधायक हमारे साथ हैं  |  हम सभी मजबूती से खड़े हैं  |  पटेल ने कहा कि राज्य में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस गठबंधन की सरकार ही बनेगी  | भाजपा पर निशाना साधते हुए अहमद पटेल ने कहा कि भाजपा ने बेशर्मी की इंतेहा कर दी  |  उन्होंने राज्यपाल द्वारा लिस्ट को वैरिफाई ना करने पर भी सवाल उठाया | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि आज का राज्य के राजनीतिक इतिहास का दिन काली स्याही से लिखा जाएगा  |   बिना बैंड, बाजा, बारात के शपथ ग्रहण समारोह किया गया  |