जीतू पटवारी का मोदी के लिए बड़ा बयान
 JITU PATWARI

मोदी में सत्ता की हवस कूट-कूट कर भरी है

 

महाराष्ट्र के राजनैतिक घटनाक्रम पर मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में  सत्ता की हवस कूट-कूट कर भरी है  |  महाराष्ट्र में सत्ता की हवस ने लोकतंत्र को   कलंकित किया है  | 

महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी सरकार बनाए जाने  पर कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी ने कहा परिस्थितियां सर्वेविदित हैं जनादेश बीजेपी और शिवसेना को मिला था  | कांग्रेस ने  जनादेश का सम्मान  किया  |  तीनों पार्टियां सरकार बनाने पर  बात कर रही थीं  |  लेकिन भाजपा और नरेंद्र मोदी में सत्ता की हवस कूट-कूट कर भरी है  | सत्ता की हवस ने लोकतंत्र को   कलंकित किया  |