नगरपालिका कर्मचारी ने की आत्मदाह करने की कोशिश
 SUISIDE ATEMP

आठ महीने से तनख्वाह ना मिलने से था  परेशान

 

नगर पालिका में आठ महीने से तनख्वाह ना मिलने से नाराज  एक  कर्मचारी  ने  आत्मदाह करने  की कोशिश की  |  जिसके बाद कर्मचारी को पुलिस थाने ले जाया गया  |  कर्मचारी का कहना है की तनख्वाह ना मिलने से उसके परिवार की आर्थिक स्थित  खराब हो गई है  | जिसके चलते उसने यह आत्मघाती  कदम उठाया  | 

हमेशा विवादों में रहने वाली टीकमगढ़  नगरपालिका में उस वक़्त  खलबली मच गई  |  जब पार्षदों की मीटिंग के दौरान एक  कर्मचारी ने मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की  |  मीटिंग में नगर  पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी उनके विधायक पति राकेश गिरी और तमाम पार्षद गण मौजूद थे   आत्मदाह की कोशिश करने वाले  कर्मचारी का नाम राप्रकाश  बिलगैया  बताया जा रहा है  |   उसका कहना है की  पिछले 8 महीने से उसको वेतन नहीं दिया गया  | जिससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई  |  उसको और उसके परिवार को भूखों मरने की नौबत आ गई  |  पुलिस द्वारा  उस व्यक्ति को पकड़ कर कोतवाली लाया गया  |  और मामले की जांच की जा रही है  |  इस संबंध में विधायक ने कहा की  साजिश के तहत यह कार्य किया जा रहा  है | और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है  |  कर्मचारी गाली गलौच करते हुए अंदर आया और उसने जानबूझकर ऐसी हारकर की है  |    

जब इस संबंध में एसडीओपी सुरेश शेजबाल से बात की गई तो  |  उन्होंने बताया की  इस मामले की पूरी जांच की जा रही है  .| और जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है  |  इस दौरान उस व्यक्ति को पुलिस ने थाने में बंद कर दिया  |