साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाया गया
 SADHVI PRAGYA SINGH THAKUR

प्रज्ञा ने गौड़से को लेकर संसद में की थी टिप्पणी

बीजेपी कर सकती है सांसद  प्रज्ञा पर बड़ा फैसला

 

लोकसभा में बुधवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराथ गोडसे पर विवादित बयान देना भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भारी पड़ गया  ...  भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान से पूरी तरह से किनारा करते हुए उसे उनकी निजी राय बताया है  |  इतना ही नहीं मोदी सरकार ने उन्हें रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाने का निर्णय भी ले लिया है |  कमेटी से हटाए जाने और संसदीय दल की बैठक में प्रतिबंधित किए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा का एक Tweet सामने आया है  | जिसमें उन्होंने लिखा है कि \'कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता  | पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थाई है   सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस | 

भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़बोला पन बीजेपी को कई बार भारी पड़ चुका है और इसके बावजूद प्रज्ञा ठाकुर अपनी से बाज नहीं आ रही हैं  |  प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद आलाकमान उनसे बेहद नाराज बताया जा रहा है  |   इस वजह से उनके संसदीय दल की बैठक में आने पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी सामने आयी  है  |  भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि \'हमने तय किया है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया जाएगा और इस सेशन में वह संसदीय दल की बैठकों में भी शामिल नहीं हो सकेंगी  |  इसके पूर्व नड्डा ने कहा कि भाजपा बुधवार को साध्वी प्रज्ञा द्वारा दिए गए बयान का किसी भी तरह से समर्थन नहीं करती है  |  उनका बयान निंदनीय है  | भाजपा इस तरह के बयानों और विचारधारा का समर्थन नहीं करती है  |  साध्वी प्रज्ञा द्वारा बुधवार को लोकसभा में नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए विवादित बयान पर राजनीति गहरा गई है  | भाजपा आलाकमान ने जहां साध्वी के बयान पर नाराजगी जताते हुए पल्ला झाड़ा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी साध्वी के खिलाफ ट्वीट किया है  राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि \'आतंकी प्रज्ञा, आतंकी गोडसे को राष्ट्रभक्त बता रही हैं  | भारत की संसद के इतिहास का यह एक दुखद दिन  | लोकसभा में SPG संशोधन बिल के समय डीएमके के सांसद ए राजा अपनी बात रख रहे थे  |  इसी दौरान उन्होंने नाथूराम गोडसे के एक बयान का जिक्र भी किया जिसमें गोडसे ने कहा था कि उन्होंने गांधी की हत्या क्यों की  | इसी बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इस बात पर हस्तक्षेप किया और गोडसे को \'देशभक्त\' करार दिया  |  इसके बाद लोकसभा में इस बात पर बवाल मच गया  हालांकि बाद में उनके इस बयान को सदन कार्यवाही से हटा लिया गया लेकिन उनके इस बयान ने फिर से विवाद को जन्म दे दिया है |