महिलाओं की सरकार के खिलाफ रैली
  Self help group

भोजन समूह की राशि में हो रही कटौती

 

तीन माह की देरी से भुगतान और सांझा चूल्हा के तहत भोजन समूह की राशि में से 500 रूपये प्रति माह काटे जाने से नाराज   स्व सहायता समूह की महिला कार्यकर्ता  ने विरोध प्रदर्शन कर  रैली निकाली  | महिलाओं का कहना है की उनको नियमित किया जाय  | और पूर्व सरकार की तरह  उनको हर महीने राशि का भुगतान किया जाय  | 

हरदा में  मध्यान भोजन में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह ने भारतीय मजदूर संघ  के  आव्हान पर   सरकार की नीतियों के खिलाफ  रैली निकाली  | और कलेक्टर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा .| महिलाओं ने बताया की  आंगनबाड़ियों में सांझा चूल्हा के तहत भोजन समूह की राशि में से 500 रुपये  प्रति माह महिला रसोइयों से काटा जा रहा है   |  जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए   |  पूर्व में भी मध्यप्रदेश शासन द्वारा यह राशि प्रतिमाह दी जाती थी  | परंतु विगत 2 माह से समूह के खाते से ये राशि काटी जा रही है  | 

महिलाओं का कहना है की  हरदा जिले की कुछ आंगनबाड़ियों में मध्यान भोजन का कार्य प्राइवेट एजेंसी को दिया गया है | जिसे बंद कराया जाना चाहिए  |   ताकि स्व सहायता समूह का कार्य सुचारू रूप से चल सके | महिलाओं की मांग है की. |  मध्यान भोजन में लगी महिला रसोइयों को नियमित कर्मचारी बनाए जाए  |  और  जब तक महिला रसोइयों को नियमित कर्मचारी नहीं बनाया  जाता  |  तब तक महिला रसोइयों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समान मानदेय दिया जाए   |