एक महिला सहित तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार
 NAKSALI

एसपी कलेक्टर को मारने का बनाया जा रहा है प्लान  

 

दंतेवाड़ा में एक महिला सहित तीन इनामी  नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है  | इन नक्सलियों  पर हत्या , लूट , आगजनी जैसी कई घटनाओ को अंजाम देने के  गंभीर आरोप है | |  दंतेवाड़ा में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है  |  मिच्चीपारा के पास नहाड़ी-ककाड़ी के जंगलो से DRG, DF व दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो ने घेराबंदी कर नक्सलियों को  गिरफ्तार किया | बताया जा रहा है की तीन नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है  | एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया की खबर आई थी  | नक्सली बड़े हमले की तैयारी कर रहे है |  जिसके बाद सर्चिंग अभियान चलाया गया  .| सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने फायर किया  |  नक्सलियों को घेराबंदी कर धार दबोचा गया  | एसपी ने बताया की नक्सलियों ने एसपी कलेक्टर सहित कई बड़े  अधिकारीयों को  बम  से उड़ाने का प्लान बना रहे थे  | जिसके लिए कई दिनों से रैकी की जा रही थी  |  पूछताछ में इन नक्सलियों से और कई राज खोले जाएंगे  |  लगातार नक्सलियों पर कार्यवाई और आत्मसमर्पण करने से ये नक्सली बौखला गए हैं   |  इसलिए ये इस तरह की योजनए बना रहे है | पकड़े गए नक्सलियों पर हत्या ,लूट, आगजनी जैसी कई गंभीर आरोप है |