प्रभारी मंत्री के सामने भिड़े कांग्रेस- भाजपा कार्यकर्ता
 HUNGAMA

खुद को संभालते नजर आये प्रभारी मंत्री,लगाई फटकार

 

रीवा में जिला योजना समिति की बैठक लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन सिंह घनघोरिया के सामने  भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई  | .नगर निगम के भवन लोकार्पण को लेकर  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  |  जिसके बाद कांग्रेस  और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए  |   

योजना समिति की बैठक लेने  कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे प्रभारी मंत्री की बैठक के बाद कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच  हंगामा शुरू हो गया  |  दोनों पार्टी के कार्यकर्ता  प्रभारी मंत्री के सामने नारेबाजी करने लगे  | और कुछ ही देर में दोनों पार्टियों के लोगो द्वारा धक्का मुक्की शुरू कर दी गई  इस दौरान  मंत्री लखन घनघोरिया की सुरक्षा में  बड़ी चूक दिखी   | मंत्री खुद को अफरा तफरी के माहौल में सँभालते दिखे |  जिला योजना समीति की बैठक के बाद जाते वक़्त   |   भारतीय जनता पार्टी के विधायक केपी त्रिपाठी और रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल के प्रतिनिधि विवेक दुबे उनसे चर्चा कर रहे थे   तभी यह हंगामा हुआ  | दरअसल कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के विधायकों व नेताओ द्वारा नगर निगम परिसर में बने परिषद  भवन का लोकार्पण बिना किसी मंजूरी के जबरन ताला तोड़कर किया था  |  जिसपर नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव कार्यवाही करने की तैयारी में है  |   इसी मामले की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रभारी मंत्री से कर रहे थे  |  की तभी किसी ने पीछे से कांग्रेस पार्टी ज़िंदा बाद के नारे लगा दिए   |  तो भाजपा के लोगो ने भी नारेबाजी शुरू कर दी   |  और देखते ही देखते अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया   |