साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में सीताशरण
 Sitasharan Sharma

सबको अपने विचार रखने का अधिकार

 

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के भले ही माफ़ी मांग ली हो लेकिन उनके बयान पर हंगामा जारी है  |  इस बीच बीजेपी नेता डॉ सीताशरण शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा का समर्थन करते हुए कहा कि निजी स्तर पर सबको अपने विचार रखने का अधिकार है  | 

लोकसभा में नाथूराम गोडसे पर दिए बयान पर विवादों में आई भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का  भाजपा नेता  डॉ सीताशरण  शर्मा ने समर्थन किया है

.उन्होंने  साध्वी प्रज्ञा को विवादस्पद मुद्दों से दूर रहने की सलाह देते हुए  साफ कहा कि निजी स्तर पर सबको अपने विचार रखने का अधिकार है  |  जो इनका विरोध करते है वो नही जानते कि स्वर्गीय राजीव गांधी के हत्यारों से सरेआम प्रियंका गांधी मिलने जाती है  |  लोग इंद्रा गांधी के हत्यारों की पुण्यतिथि मनाते हैं  | कोई एतराज नही उठता है  | अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता है उस पर इतना हल्ला गुल्ला मचाने की आवश्यकता नही  | सबके अपने अपने विचार होते है  |