पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 2 नक्सली हुए ढेर
 POLICE NAKSALI MUTHBHED

4 बन्दूक  कुकर बम नक्सली सामग्री बरामद

 

कांकेर जिले से सटे गढ़चिरौली में हुए एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 माओवादियों को मार गिराया | बताया जा रहा था ये नक्सली पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी सप्ताह की तैयारियों में जुटे थे |  जिसके बाद एंटी नक्सल ऑपरेशन कमांडो के जवानो ने  नक्सली कैम्प में घुस कर इस कार्यवाई को अंजाम दिया  |   

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर कांकेर जिले से सटे गढ़चिरौली में हुए एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 माओवादियों को ढेर कर दिया   |  शनिवार को हुए इस एनकाउंटर की पुष्टि पुलिस ने की  | बताया जा रहा है की  पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भामरागढ़ इलाके में हुई  |  पुलिस ने बताया की   नक्सली पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी सप्ताह की तैयारियों में जुटे थे  |  माओवादी 2 से 8 दिसंबर तक इस सप्ताह को मनाने वाले थे  |  इसी दौरान एंटी नक्सल ऑपरेशन कमांडो के जवानो ने  नक्सली कैंप में घुसकर कैंप को तबाह कर दिया  |   इस मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है  |  इसके साथ ही  चार बन्दूक और प्रेशर कुकर बम बरामद किया गया है |