खबर चलाने से नाराज गुंडों ने पत्रकार को किया अगवा
 PATRKAR HAMLA

झूठे मुक़दमे में फ़साने जान से मारने की दी धमकी

 

आये दिन खबर चालाने को लेकर  पत्रकारों पर हमले हो रहे है |   जमीनी विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर खबर लिखना  एक पत्रकार को इतना  महंगा  पड़ गया की  खबर से बौखलाए  आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश  बदमाशों ने पत्रकार को अगवा कर लिया  | और उसका मनचाहा वीडियो बना लिया | बदमाशों के एक साथी ने पूरे मामले का पर्दाफाश  किया  | . इस पूरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है  | 

कमलनाथ सरकार में पत्रकारों के साथ आये दिन दुर्व्यवहार की घटनाये सामने आ रही हैं   | पत्रकारों को अब खबर  लिखना और दिखाना  महंगा  पड़ता जा रहा है |  जमीन विवाद की खबर चलाने के बाद एक पत्रकार को अगवा कर लिया गया  |   पत्रकार मुन्ना सरकार गुप्ता  को एक खबर लिखने पर नकाब पोश  बदमाश  बोलेरो गाड़ी में  अगवा कर  ले गए ... नकाबपोश किडनैपरो ने पत्रकार का मोबाइल लूट कर  चेहरा बाध  दिया  |  और  पुरैल घर ले गये  |  इस दौरान अज्ञात दो नकाबपोश बदमाशों ने पत्रकार का मनचाहा विडियो बना लिया |  किडनैपरो ने पत्रकार को खबर चलाने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी  |  साथ ही समझौता ना करने पर  376 लगवाने की भी धमकी दी   | बदमाशों  के साथ आये एक व्यक्ति ने पूरे मामले का खुलासा किया  | 

इस पूरे मामले में सरई पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया  |  थाना प्रभारी इस मामले को हल्के में लेते हुए एफआईआर तक दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा  |  बल्कि उल्टा पत्रकार के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया |  अब पत्रकार ने  एडिशनल एस पी प्रदीप शेंडे से निष्पक्ष जांच की मांग की है |   इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी का कहना है  |  कि हर बिंदु पर हम जांच कराएंगे  |  अगर पत्रकार पर हमला हुआ है तो आरोपी जो भी हो बख्शे नहीं जाएंगे