प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह का हुआ आगाज
 Mother Vandana

महिलाओं को योजना के बारे में मिलेगी जानकारी

 

रीवा के जवा में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना   जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया  | योजना का मुख्य उद्देश्य  महिलाओ को योजना के प्रति   जाग्रत करने के साथ ही  उनको इस योजना से  जोड़ना है  | ताकि महिलाओं को  ज्यादा से ज्याद इस योजना का लाभ मिल  सके  | 

महिला बाल विकास  विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों  ने  भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही मातृ वंदना योजना का शुभारम्भ किया  | एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में  ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जोड़ने पर बल दिया जाएगा  |   ताकि वे इस योजना का लाभ ले सकें  |  योजना के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा  |  साथ ही  गांव, पंचायत व ब्लॉक स्तर पर प्रभात फेरी, रैली तथा मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा  | इस मौके पर  परियोजना अधिकारी मालती पांडेय ने बताया कि  |  भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा  है|   इसका मुख्य उद्देश्य लोगों और खासकर गर्भवती महिलाओं को मातृ वंदना योजना के प्रति जागरूक करना है  | योजना के तहत  महिलाये  गर्भावस्था के दौरान  5 हजार रूपय की धनराशि  प्राप्त कर सकती है  | इस मौके पर सरपंच और अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे  |