16 दिसंबर से ग्वालियर में शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय तानसेन महोत्सव
 TANSEN MAHOTSAV

तानसेन महोत्सव में देश और दुनिया के कलाकार करेंगे शिरकत

 

अंतर्राष्ट्रीय तानसेन महोत्सव 16 दिसंबर से ग्वालियर में शुरू होगा |  तानसेन महोत्सव में देश और दुनिया के बड़े कलाकार शिरकत करते हैं.... जिसको लेकर संभागीय स्तर की बैठक हुई  |  जिसमें कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी पहुंचे  |  लेकिन प्रद्युमन सिंह तोमर अतिथियों के चयन को लेकर खासे नाराज दिखे   | 

16 दिसंबर से ग्वालियर में शुरू होने वाले अंतर्राष्ट्रीय तानसेन महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं  |  तैयारियों के चलते एक बैठक राखी गई   | जिसमे कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी पहुंचे  | मगर अतिथियों के चयन को लेकर काफी नाराज आये  |और उन्होंने दो टूक शब्दों में संस्कृति विभाग को कहा की उनके मुताबिक अतिथि नहीं होंगे   | तो वे कार्यक्रम में नहीं आएंगे |  दरअसल पांच दिवसीय तानसेन महोत्सव ग्वालियर में हर साल मनाया जाता है |  जिसमें देश और दुनिया के जाने - माने कलाकार शिरकत करते हैं |  लेकिन प्रद्युमन सिंह तोमर को किसी ने सूचना दी कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा कुछ कलाकारों का ऐसा चयन किया गया है  |  जो कार्यक्रम के लायक नहीं है  |  ऐसे में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा भी की जा रही है | जिसको लेकर मंत्री भरी बैठक में विफर पड़े | आयोजकों ने मंत्री की नाराजगी को देखते हुए  |  मंत्री को भरोसा दिलाया है कि  |   कार्यक्रम पिछली बार की तरह इस बार और भव्य होगा  | साथ ही उनके द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका पालन किया जाएगा  |