मामूली झगड़े में एक व्यक्ति की मौत
 MAUT

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  

 

पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया  |  जिसमे एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया | .जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई  | पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है  | 

सिंगरौली  के घोघरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया  | और  जमकर लाठी डंडे चले  | झगड़े में राम सजीवन नाम का व्यक्ति घायल हो गया  |  जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया  गया  | जहाँ  डॉक्टर ने उसे  मृत घोषित कर दिया  | पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है  |  बताया जा रहा है की वारदात को अंजाम देने वाले तीनो आरोपी भागने की फिराक में थे | . ये आरोपी आपस में रिश्तेदार  हैं |   पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर दिया  |