हाथियों के ख़ौफ से अन्नदाता परेशान प्रशासन से गुहार
HATHIYO KA KHOOF

माफियाओं की जंगल कटाई गाँव में घुस रहे हैं जानवर

हाथियों ने चौपट की किसानो की फसलें

 

माफियाओं के जंगल में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से जंगल नष्ट होते जा रहे है |  जिसके परिणाम स्वरुप जंगली जानवर गांवो और कस्बों में आ रहे है  | इसी के चलते  नासिंहपुर में  इन दिनों हाथियों का  एक जत्था  गाँव में घुस आता  है |  जिसके कारण किसानो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  | हाथियों ने किसानो की फसलें चौपट कर दी हैं | जिसको लेकर किसानो ने कलक्ट्रेटे का घेराव करने की बात कही है |  

नरसिंहपुर मे इन दिनों अन्नदाता कहे जाने वाला किसान अत्त्यन्त दहशत की जिंदगी जीने पर मजबूर हो चुका है |  जिले के आस- पास के गांवो मे  जंगली हाथियों का दल कई दिनों से भ्रमण कर रहा है |  इन जंगली हाथियों ने किसानो की फसलों को चौपट  कर दिया है |  जिले के ग्राम बचई , चिलाचोंद, डांगीठाना, समनापुर में जंगली हाथियों का आतंक मचा रखा  है |  क्षेत्र के बीहड़ी गांव के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे है  | आये दिन जीव- जंतु गांवों व कस्बों की ओर भाग कर आ रहे हैं  | और कभी कभी  जंगलों से पलायन इन जीव जंतुओं की मौत का कारण भी बन जाता है  | 

बताया जा रहा है  की नरसिंहपुर में  पेड़ो की  अवैद्य अंधाधुंध  कटाई के कारण  पर्यावरण के लिए तो गंभीर संकट पैदा हो ही रहा है  | जंगली जीव जंतुओं के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है |   इस क्षेत्र के जंगलों में लकड़ी माफियाओं की गतिविधियों के फलस्वरूप  | अब जंगली जानवर जंगलों  से निकल कर गांवों और कस्बों की ओर आ रहे हैं  |  और  सड़क पर वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ रहे है |  क्षेत्र में जिस तरह से लकड़ी का अवैद्य रूप से  अंधाधुंध कटान बढ़ा है  | इस स्थिति में जानवर  भागकर बीहड़ी क्षेत्र से सटे गांवों में पहुंचते हैं |  जहां आबादी का आभास होते ही इधर-उधर  भागते हैं |  इससे इन गांवों में रहने वाले लोगों के लिए खासा संकट पैदा हो जाता है | नरसिंहपुर में  जंगली   हाथियों  के डर के चलते इन गांवो मे अभी आलम ये  है की शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं | 

हाथियों के  गाँव मे आने से  ग्रामीण    जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली  से काफ़ी गुस्सा है  | और  किसानों में आक्रोश भड़कता जा रहा है  | जिसके चलते किसानो ने जिला प्रशासन को चेतावनी  दि है की  | शीघ्र कोई हल नहीं निकाला तो  कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा |