दुष्कर्मी को पीटने कोर्ट परिसर में दौड़ीं महिलाएं
 AAROPI PAR HAMLA

कोर्ट रूम से निकलते ही दुष्कर्मी को लोगों ने घेरा

 

बिलासपुर कोर्ट परिसार में एक दुष्कर्मी की जमकर पिटाई हुई |  लोगों ने दुष्कर्मी भोला साहू को दौड़ा दौड़ा कर मारा  | पुलिस जैसे तैसे दुष्कर्मी को बचा के ले गई  |  इस नरपिशाच ने एक नौ साल साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया था | 

सरकंडा क्षेत्र में नौ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित को पीटने के लिए परिजन के साथ महिलाएं कोर्ट परिसर पहुंच गईं  | दुष्कर्म का आरोपी ये युवक  जैसे ही  कोर्ट रूम से निकला महिलाओं ने इसे घेर लिया  |  इस दौरान भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया  |   दुष्कर्म की इस  घटना के बाद से सरकंडा टीआइ जेपी गुप्ता व उनकी टीम  आरोपी  की तलाश में जुटी हुई थी  |  पुलिस ने उसके दोस्तों के साथ ही रिश्तेदारों व परिचितों के ठिकानों में दबिश दी |  लेकिन इस वहशी का कुछ पता नहीं चला  | इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह  कवर्धा जिले के सरई पतेरा में  अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है |  दुष्कर्मी  भोला साहू  को कवर्धा से पकड़ कर  सरकंडा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया  | उसके पकड़े जाने की सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन व मोहल्ले की महिलाओं के साथ ही युवकों की भीड़ कोर्ट पहुंच गई  .|  कोर्ट रूम से  इस बलात्कारी के  बाहर  आते ही लोगों ने इसकी पिटाई शुरू कर दी | 

इस बीच पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे भीड़ से बाहर निकाला और वाहन में बैठाकर जेल रवाना किया  | इस दौरान भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया  मामले की जांच में यह बात भी सामने आई कि पीड़ित बच्ची  अपने दादी के घर पिछले तीन साल से रहकर पढ़ाई कर रही थी  | घटना के दिन उसकी तबीयत खराब होने की वजह से वह स्कूल नहीं गई  |  इस पर दादी बच्ची को पास में ही रहने वाली उसकी नानी के घर छोड़कर काम पर चली गई थी  | तभी मौका पाकर वहशी  भोलाराम   उसके घर में घुस गया और कमरा बंद कर  बच्ची के साथ   दुष्कर्म किया  |