सजा देने में मध्यप्रदेश देश में आगे
 MP PRUSHOTTAM SHARMA

 बीते  2 साल में 32 को मिला मृत्युदंड

 

मध्यप्रदेश महिला अपराधों में पहले नंबर पर है वहीँ  ... ऐसे मामलों में सजा देने के मामले में भी एमपी नंबर वन है  | लोक अभियोजन महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा पिछले 2 साल में जघन्य अपराधों के 32 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा दी गई है | लेकिन इनमे ऐ एक भी फांसी के फंदे तक नहीं पहुँच पाया है | मध्य प्रदेश में पिछले 2 साल में जघन्य अपराधों के 32 आरोपितों को मृत्युदंड की सजा दी गई है  | यह बात लोक अभियोजन महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने मालनपुर के विकास भवन में कही  |  विकास भवन  जिला अभियोजन अधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारियों की संभागीय कार्यशाला हुई  |  कार्यशाला में 35 अभियोजन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया |  लोक अभियोजन महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में विटनेस हेल्प डेस्क शुरू की हैं  | इसके लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार कराया गया है |  इसकी सेंट्रल मॉनीटरिंग भोपाल में होगी  | इसमें गवाह का नाम, केस, पता, उम्र आदि संपूर्ण जानकारी रहेगी |  इसका मूल उद्देय न्याय दिलाना  | गवाह को सुरक्षा प्रदान कराना  | उसे यात्रा भत्ता आदि दिलाना है  |  महानिदेशक शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर के सभी जिलों में जिला अभियोजन कार्यालय खोलने के लिए उन्होंने जमीन चिन्हित करवा ली है  |  जल्द ही शासन को 500 करोड़ का प्रस्ताव देंगे  |  इसे चरणवद्व तरीके से प्रदेशभर में अभियोजन के कार्यालय निर्मित कराए जाएंगे  |