नवविवाहिता को जलाकर मारने के आरोपी फरार
 NAVVIVAHIT HATYA

कांग्रेस विधायक पर लगा संरक्षण देने का आरोप

 

एक नवविवाहिता को जलाकर मारने वाले आरोपी अभी तक पुलिस की  गिरफ्त से बहार हैं  | आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं | आरोपी को संरक्षण देने का आरोप कांग्रेस विधायक पर लग रहा हैं  | मृतक महिला के परिवार ने आरोप लगाया हैं की  | आरोपियों को कांग्रेस के विधायक ने संरक्षण दे रखा हैं  | 

छतरपुर मे नवविवाहिता को जलाकर मारने वालो को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई हैं   |  मामला भगंवा थाने के नदी खेरा का है ,जहां डेढ़ महीने पहले नवविवाहिता सुशीला लोधी को उसके ससूराल पक्ष के पांच लोगो ने  केरोसिन डालकर जिंदा जलाकर मार दिया था  | जिसका इलाज के दौरान परिवार के लोगो ने कैमरे से बयान रिकॉर्ड कर लिया था  | जिसमे नवविवाहिता अपने ससूराल पक्ष पर जलाने का आरोप लगा रही थी  | पुलिस ने इस घटना का मामला तो दर्ज किया  |  लेकिन आरोपियों पर हत्या करने की धारा नही लगाई  | डेढ महीने से परिवार पुलिस के चक्कर लगा रहा है  

  लेकिन पुलिस ने आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नही किया  | परिवार का आरोप है  |  कि बडामलेहरा काग्रेस के विधायक प्रधुम्न लोधी एस पी पर दबाब बना रहे है कि  | आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जाये |  और पीडित पक्ष पर दबाब बनाकर राजीनामा करवा दिया जाये  | आरोपियों को विधायक का सरक्षंण होने की वजह से  | आरोपी पीड़ित परिवार को  राजीनामा करने की धमकी देकर खुलेआम घूम रहे है  | वही पीडित पक्ष ने एडीशनल एस पी को ज्ञापन देकर कारवाई करने की मांग की है  |  वही एडीशनल एस पी ने जल्द ही आरोपियों पर इनाम घोषित करने की बात कही है  |