पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलवाए पुलिस
 APRAAD SAMISHA

चंचल शेखर ने की अपराधों की समीक्षा

 

सिंगरौली में आई जी चंचल शेखर ने अपराधों की समीक्षा की और अधिकारीयों को निर्देश दिए कि महिला अपराध पर ख़ासा ध्यान दिया जाए |  उन्होंने पुलिस अधिकारीयों से कहा अपराध कैसे कम हों और  पीड़ित को न्याय मिले इस पर सबका ध्यान होना चाहिए  | 

सिंगरौली में  रीवा जोन के आईजी चंचल शेखर ने  अधिकारियों के साथ वार्षिक अपराध समीक्षा की  | पुलिस अधीक्षक कार्यालय  के सभागर में आयोजित बैठक में  एसपी  अभिजीत रंजन | एएसपी  प्रदीप शेन्डे ने अपराधों के बारे में आईजी को जानकारी दी  |  बैठक में अपराधो का त्रिवर्षीय नक्शा थानावार प्रस्तुत किया गया  | 3 माह से अधिक अवधि के लंबित अपराध  |  जघन्य एवं सनसनीखेज अपराध की वर्तमान स्थति पर आईजी ने चर्चा की |  महिलओं पर घटित अपराध का त्रिवर्षीय तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया  | महिला अपराधों पर तीव्र गति से कार्यवाही करने के लिए भी सभी अधिकारीयों को निर्देश दिए गए |