किसानो ने किया सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन
 CM BHUPESH BAGHEL

धान  का सही मूल्य नहीं मिलने से नाराज है किसान

 

 छत्तीसगढ़ प्रदेश में  किसानो से बड़े - बड़े वादे कर भूपेश बघेल सरकार  सत्ता में आई  |  और लगभग एक साल पूरा होने पर भी जब सरकारआपने वादों पर खरी नहीं उतर पाई  |  तो अब सरकार को किसानो के विरोध का सामना करना पड़ रहा है  | वही किसानो ने  |  मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल का पुतला दहन कर खरीदी केन्द्रो का बहिष्कार किया है | 

छत्तीसगढ -सत्ता पर काबिज होने के लिए राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के समय बडी बडी घोषणायें की थी |   लेकिन राज्य सरकार द्वारा वादा ना पूरा किये जाने से भूपेश बघेल सरकार से किसान वर्ग  | इन दिनों काफी नाराज चल रहा है  |  किसानो की  कर्ज माफी , 2500 कि्वन्टल की दर पर धान खरीदी ,धान पर बोनस  और पिछले दो साल के रूके बोनस की राशी देने के वादों ने  | राज्य मे दम तोड दिया है |  किसानो का कहना  है की  |  धान की खरीदी पुराने दर पर ही की जा रही है |  धान खरीदी की सीमा भी कम कर दी गई  |  पिछला बोनस  नही दिया गया है |  इस बार की खरीदी का बोनस मिलने की दूर दूर तक कोई सम्भावना नही दिख रही |  राहुल गांधी के वादों को सच मान कर  | भूपेश बघेल को किसानो का हितैषी मानने वाले किसान  | अब भूपेश बघेल का पुतला दहन कर अपने भाग्य को कोसने लगे है|   तय सीमा में धान लेने से नाराज किसानों ने  मुख्यमंत्री का पुतला जलाया  | और  खरीदी केंद्रों का  बहिष्कार किया है  |  जिले के कई केंद्रों में  विवाद के हालात बने हुए है |  किसानों के प्रदर्शन के बाद राजनीतिक दलों ने भी  |  सरकार के  विरोध का एलान किया |