केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी दिल्ली में प्रदर्शन
 JANVIRODHI NITI

केंद्र की नीतियों के कारण बढ़ी है महगाई और बेरोजगारी

 

 

 AICC  ने  देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र पर निशाना साधा  | केंद्र की गलत नीतियों को इसका कारण बताया   | साथ ही कहा की    आर्थिक मंदी के साथ साथ कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस   | 14 दिसम्बर को दिल्ली में विरोध रैली कर  | केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी |  

सिंगरौली के वैढन  में एआईसीसी सदस्य हरिकेश त्रिपाठी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  |  केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर   कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में  रैली निकलकर विरोध प्रदर्शन करेगी  | देश का लोकतंत्र खतरे में है  |  देश में  महंगाई और  बेरोजगारी बढ़ती जा रही है  | कांग्रेस पार्टी  द्वारा आर्थिक मंदी जैसे कई  मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा  | त्रिपाठी ने  भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया की  |  केंद्र  ने जनता से जो वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया  .| भाजपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है  भाजपा को केंद्र की  सत्ता में बैठे छह साल हो गए है  | मोदी सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया  |  नोटबंदी ने उद्योगों को बर्बाद कर दिया   लाखों लोग बेरोजगार हो गए और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है  |  पूरे देश में अराजकता का माहौल बना हुआ  है |  मजदूर की दिहाड़ी में कटौती हो रही है |  मजदूरों को काम तक नहीं मिल रहा |