नहीं खत्म हुआ यूरिया का संकट,किसान परेशान
 UREYA

यूरिया वितरण में विवाद रोकने लगाई गई पुलिस

 

मध्यप्रदेश में यूरिया खाद की कमी को लेकर किसान परेशान हो रहा है  | यूरिया के लिए किसानों  को सोसाइटी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं  | यूरिया  वितरण में किसी प्रकार के विवाद का माहौल ना बने | इसलिए प्रशासन को पुलिस लगाकर  सोसाइटी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ रही है  मध्यप्रदेश में यूरिया  संकट थमने का नाम नही ले रहा है  | हरदा में यूरिया  की कमी को लेकर  किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |  किसानो को  गेहूं की बोनी होने के बाद अब  यूरिया के लिए सोसायटीयों के चक्कर लगाने पड़ रहे  हैं  |  जिससे जिले के किसान नाराज हैं |  इसके चलते कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने | . सहकारी समितियों में जाने वाले खाद के ट्रकों के साथ  | पुलिस जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया है  | .  ये व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि किसी भी सोसायटी में खाद वितरण के दौरान विवाद का माहौल नहीं बने  | आपको बता दे कुछ दिन पूर्व रेलवे ट्रैक  पॉइंट पर किसानों का आक्रोश देखने को मिला था  | किसानो ने माल गोदाम के पास रोड़ पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था |  जिसमे पुलिस और प्रशासन  को किसानो को समझाने में कड़ी मशक्क्त  करनी पडी थी  |