काऊब्वॉय हैट पहन कर निकले कबूतर
 COWBOY

हर कोई हैरान है हैट पहने कबूतरों को देखकर

 

सोशल मीडियो पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अमेरिका के नेवादा में लिया गया था  | यहां काऊब्वाॉय हैट पहने कबूतर अचानक से दिखने लगे हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं  | कोई है, जो यहां के कबूतरों को कोई काऊब्वॉय हैट पहना रहा है |  मगर, वह शख्स कौन है और ऐसा क्यों कर रहा है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है  | 

हैट पहने इन कबूतरों को दाने चुगते हुए देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे  |  हैट पहने कबूतरों को देखे जाने का का मामला पहली बार पांच दिसंबर को सामने आया था  |  लॉस वेगास के रहने वाले बॉबी ली ने दो कबूतरों को काऊब्वॉय हैट पहने हुए देखा  | इस बात ने उनका ध्यान अपनी ओर खींचा | 

एक कबूतर ने ग्रे रंग की और दूसरे ने लाल रंग की हैट पहनी हुई थी  | ली ने तुरंत हैट पहने कबूतरों का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर अपलोड कर दिया  | यह वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो रहा है  | अगले दिन हर कोई काऊब्वॉय हैट पहने कबूतरों की चर्चा कर रहा था  | इतना ही नहीं, ली के पास कई एजेंसियों से फोन आने लगे, जो उसके वीडियो का लाइसेंस लेना चाहती थीं  | वीडियो के वायरल होते ही अखबारों, ऑनलाइन न्यूज साइट पर भी इसकी खबर दिखाई जाने लगीं, जिसमें कहा गया कि काऊब्वॉय हैट पहने रहस्यमयी कबूतर लास वेगास में घूम रहे हैं  | इन कबूतरों का एकमात्र लिंक रैंगलर नेशनल रोडियो फाइनल से जुड़ रहा था, जो उस समय शहर में हो रहे थे | मगर, पेशेवर रोडियो काऊब्वॉय एसोसिएशन ने इस तरह के स्टंट में किसी भी तरह से शामिल होने की बात से इनकार कर दिया  |