बेमौसम बारिश से मंडी में रखी धान बर्बाद
WHETHER

खरीदी के लिए किसानो ने मंडी में लगाया डेरा

 

बेमौसम बारिश की वजह से कृषि मंडी में खुले में पडी हजारों क़्वींटल धान खराब हो गई  |  कृषि मंडी में धान बेचने आये किसानो की धान खुले में पड़े होने के कारण बर्बाद हो गई  | किसानो की धान कब खरीदी जाएगी इसका कोई समय नहीं है  | जिससे मंडियों में किसान अपनी धान लेकर बैठे हुए है  ...

होशंगाबाद में हुई बेमौसम बारिश ने कृषि उपज मंडी में खुले में पड़ी हज़ारो क्विंटल धान को गीला कर दिया  | खरीदी  नही होने के कारण जिले भर की कृषि मंडियों में हज़ारो क्विंटल धान खुले में पड़ी है  .| हालत यह हुई कि जगह नही होने के कारण मंडियों में खरीदी बंद कर दी गई है | धान बेचने आये किसान अपनी ट्राली लेकर रात से मंडी में  ही रह रहे हैं  | उनकी धान कब खरीदी जाएगी इसका कोई ठिकाना नही है  | 

गौरतलब है की 2  दिसम्बर से जिले भर में समितियों के 24 केंद्रों के जरिये समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है  |  बुधवार तक केंद्रों पर 33 हज़ार क्विंटल धान खरीदी गई  |  जिसके बाद  परिवहन नही होने के कारण खरीदी बंद करना पड़ी हैं  | खरीदा गया धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है  सुबह हुई बारिश में वह भी  भीग गया  |  खरीदी बन्द होने के कारण किसान धान से भरी ट्रॉलियां लेकर मंडी में ही डेरा जमाए है  |