सिद्धू की पैरवी कर रही है प्रियंका गांधी
 NAVJOT SINGH SIDHU

नवजोत सिंह सिद्धू अब बनेंगे डिप्टी CM

 

नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब कैबिनेट में वापसी हो सकती है | और उन्हें पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है |  सिद्धू की वापसी के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी प्रयास कर रही हैं  | 

पंजाब कैबिनेट में  बतौर डिप्टी सीएम नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी के आसार बन रहे हैं | कांग्रेस सूत्रों का कहना है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चाहती हैं कि सिद्धू को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाया जाए और इस  मसले पर वह कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बात कर चुकी हैं. |  माना जा रहा है कि पार्टी से नाराज चल रहे पंजाब कांग्रेस के विधायकों को संतुष्ट करने और आम आदमी पार्टी और बीजेपी की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को अपने पाले में लाने को लेकर दिए जा रहे बयानों की वजह से कांग्रेस  हाईकमान  नवजोत सिंह सिद्धू को  पहले से ज्यादा बेहतर पद देने को राजी है | इस मामले पर पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता और खुद प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ नपा-तुला बयान दे रहे हैं | नवजोत सिंह सिद्धू की कैबिनेट में बतौर डिप्टी सीएम जोरदार वापसी की खबरों पर सुनील जाखड़ ने इनकार भी नहीं किया, लेकिन गेंद आलाकमान के पाले में डालते हुए कहा कि जो आलाकमान तय करेगा, वह सब को मान्य होगा. |