भाजपा का कमलनाथ सरकार के खिलाफ खेत प्रदर्शन
 KAMALNATH

सत्ता में आने के बाद भूले वादे,किसानों की हो रही उपेक्षा

 

किसानों की परेशानी को लेकर  भाजपा ने  सिंगरौली कलक्ट्रेटे में खेत धरना प्रदर्शन किया  | भाजपा का आरोप है की कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद किसानो की उपेक्षा की जा रही है... ना तो किसानों को सही मुआवजा दिया जा रहा, ना कर्ज माफ़ हुआ,ना ही किसानो को मांग के अनुरूप यूरिया खाद दिया जा रहा है |

भाजपा  द्वारा किसानों  के हित के लिए  मंडल स्तर पर खेत धरना प्रदर्शन किया गया |  सिंगरौली बीजेपी अध्यक्ष  वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में बैढ़न मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर खेत धरना प्रदर्शन किया गया |  वीरेंद्र गोयल ने आरोप लगाया है कि  प्रदेश सरकार सत्ता में आने के बाद से ही किसानों की उपेक्षा कर रही है  |  कांग्रेस दो लाख रुपए तक कर्ज माफ करने का वादा कर सत्ता में आई थी | लेकिन आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सका  | अतिवृष्टि, बाढ़ ने फसलों को तबाह कर दिया  | प्रदेश सरकार ने पीड़ितों को मुआवजा देने का वादा तो किया लेकिन यह भी एक धोखा साबित  हुआ  | केन्द्र सरकार ने यूरिया की पर्याप्त उपलब्ध कराई   | इस के बाद भी प्रदेश सरकार केंद्र को बदनाम करने के लिए  यूरिया की कमी बता रही है |  प्रदेश मे किसान परेशान है  |