सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही आई सामने
 LAPARVAHI

स्वीकृत राशि का नहीं हो रहा सही इस्तेमाल

 

लखनादौन की एक ग्राम पंचायत में  सीसी रोड  निर्माण में बड़ी  लापरवाही का मामला सामने आया है  | सीसी रोड  निर्माण में स्वीकृत राशि का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा  | और सड़क निर्माण में नियमो का पालन नहीं किया जा रहा है  .|   इस इलाके में सड़को के साथ साथ मूल भूत सुविधाओं का भी आभाव बना रहता है | लेकिन सरकार और प्रशासन ने इस ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया  | 

लखनादौन विधानसभा में  ग्राम पंचायत बंजारी  के ग्राम ढोडा माल में  सीसी सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आई है |  वहीं ग्राम पंचायत द्वारा सड़क निर्माण में भी बड़ी लापरवाही की जा रही है | .सड़क निर्माण मंर लगभग 2 इंच मोटाई का  बेस डाला जा रहा है  |  साथ ही लगभग 3 से 4 इंच मोटाई की सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है  | प्राप्त जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण में स्वीकृत की गई  राशि का सही इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है   ग्राम ढोडा माल में  मूलभूत सुविधा के नाम पर ना तो ढंग का एक स्कूल है ना  नहीं स्वास्थ्य की सुविधाएं  | और अगर ग्राम तक पहुंचने के लिए रोड की बात कर ली जाए तो रोड की हालत भी ऐसी है की बैलगाड़ी निकल जाए तो गनीमत  | 

जंगलों के  बीच बसे इस गांव में  रहना किसी अभिशाप से कम नहीं है  | सरकार और प्रशासन का इस गाँव के प्रति  उदासीन रवैया सामने आया है  |  आला अफसर भी यहाँ आना मुआसिब नहीं समझते हैं  | अब सवाल ये  उठता है कि  क्या  सीसी सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही के संबंध में कोई कार्यवाई की जाएगी  |