Since: 23-09-2009
कांग्रेस भी मोदी सरकार पर निशाना साधा
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि यह विरोध प्रदर्शन दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है | वहीँ इस सब के लिए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा | इस बिल को लेकर कुछ लोग देश में हिंसा पर उतर आये हैं और माहौल खराब करने पर तुले हैं |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है | विरोध और चर्चा, लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है | नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 संसद के दोनों सदनों द्वारा भारी समर्थन के साथ पारित किया गया था | बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और सांसदों ने इसका समर्थन किया .| यह अधिनियम भारत की सदियों पुरानी संस्कृति को दर्शाता है, जिसका आधार स्वीकृति, सद्भाव, करुणा और भाईचारा है | मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि CAA किसी भी धर्म के भारत के नागरिक को प्रभावित नहीं करता है | किसी भारतीय को चिंता करने की कोई बात नहीं यह अधिनियम केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने वर्षों से उत्पीड़न का सामना किया है और भारत को छोड़कर उनके पास जाने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है | इस बीच, रविवार के उग्र प्रदर्शन के बाद सोमवार को दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में शांति है, लेकिन पूरे मामले पर राजनीति तेज हो गई है | भाजपा यहां हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी के एक विधायक के भड़काऊ भाषण को दोषी ठहरा रही है, वहीं अरविंद केजरीवाल सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली का यह हाल हुआ है वहीं कांग्रेस भी मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार को छात्रों की बात सुनना होगी |
MadhyaBharat
16 December 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|