कैब के समर्थन में भाजपा का धरना प्रदर्शन
 BJP PRADARSHAN

सीएम कमलनाथ कर रहे है कैब पर राजनीति

 

सिंगरौली में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल के समर्थन में भाजपा ने  प्रदर्शन किया  और  राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा  | भाजपा का आरोप है की कांग्रेस बेवजह लोगों को भड़काने का कार्य कर रही है  | मुख्यमंत्री कमलनाथ इस पर राजनीति कर रहे है  | समर्थन ना करने का उनका बयान गैर जिम्मेदाराना है  

सिंगरौली के बैढन में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल के समर्थन में भाजपा ने धरना प्रदर्शन  दिया   | भाजपा का कहना है की  नागरिकता संशोधन विधेयक कानून से  कोई आहत  नहीं होगा  | भाजपा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा की  | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे हैं   मुख्यमंत्री  पूरे प्रदेश के  सभी समाज के व्यक्तियों का  होता है  | उनका बयान गैर जिम्मेदाराना है  |  जिसमें उन्होंने  इस कानून का  समर्थन नहीं करने के लिए कहा है | भाजपा ने कमलनाथ सरकार पर  पूर्व  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हितकारी  योजनाओ को बंद करने का आरोप लगाया |  जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा  | इस मौके पर  भाजपा के  मंडल अध्यक्ष सहित कई  पदाधिकारी , कार्यकर्ता मौजूद रहे  |