Since: 23-09-2009
रोहिंग्याओं को लात मार कर भगाएंगे
रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा ने अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम इनको लात मारकर भगाएंगे |
मध्यप्रदेश में नागरिकता संसोधन बिल के लागू न होने के चलते रीवा कलेक्ट्रेट के सामने भाजपा ने धरना दिया | भाषण के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा की विदेशी नागरिक जो हिंदुस्तान में रह रहे उन्हें हम लात मार कर भगाएगे | इसके बाद सांसद जनार्दन मिश्रा थोड़ा सा बहक गए | उन्होंने कहा कमलनाथ हों | चाहे पंजाब के मुख्यमंत्री हों | हमे रोक कर दिखाएं | एक्ट बन चुका है राष्ट्रपति के दस्तखत हो चुके हैं | अब से तुम बोल देना की हम यहां नागरिकता नही देंगे | नागरिकता तुम दोगे | तुम्हारी सोनिया गांधी देगी | तुम्हारे बाप भी देंगे और तुम्हारे परदादा जवाहर लाल नेहरू को भी देना पड़ेगा |
MadhyaBharat
18 December 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|