Since: 23-09-2009
रामपुर में बवाल नेट बंद पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश में कई जगह प्रदर्शन किये जा रहे हैं लेकिन साम्प्रदायिक ताकतें इसमें तोड़फोड़ और दंगा करने पर उतर आयी हैं | यूपी के रामपुर में उग्र प्रदर्शन हुआ | जहाँ भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने टीयर गैस का इस्तेमाल किया | इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है | इस बीच 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने साफ़ किया है जिस भी संपत्ति का नुक्सान हो रहा है उसे दंगाइयों से वसूला जाएगा | दूसरी और बिहार बंद के दौरान नेताओं की गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आयी हैं |
यूपी में दंगाइयों को लेकर योगी सरकार भी एक्शन में आ गई है | सरकारी सम्पत्ति को हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी | सरकारी सम्पत्ति को हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट जल्द आ जाएगी | इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी | इस मामले में 10 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं | इससे पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर ( , मेरठ , फीरोजाबाद बिजनौर, वाराणसी , संभल और मुजफ्फरनगर में हिंसा हुई | इन शहरों में मृतकों का आंकड़ा 6 से बढ़कर 13 हो गया है | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक ली और हिंसा पर नाराजगी जाहिर की |
रामपुर में आज उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस को मारा | जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े | शुक्रवार की हिंसा के बाद यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा था कि शुक्रवार को नमाज के बाद सुनियोजित ढंग से प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे और पुलिस पर हमला बोला | उपद्रवियों ने कम उम्र के बच्चों को आगे किया, जिनकी सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस ने संयम बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की | रामपुर में भी आज ऐसा ही हुआ |
बिहार में नागरिकता कानून के खिलाफ लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने विरोध प्रदर्शन किया | कांग्रेस के साथ ही वामदलों ने इस बंद का समर्थन किया विरोध प्रदर्शन के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं की गुंडाई भी दिखाई दी | कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदर्शन के दौरान ऑटो रिक्शा वालों को रोककर उसमें तोड़फोड़ की | गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए | सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं | हाजीपुर, दरभंदा, वैशाली और जहानाबाद में ट्रेनें रोकी गई |
MadhyaBharat
21 December 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|