नक्सलियों ने की ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या
 NAKSALI

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की हत्या

 

छत्तीसगढ़ के  कांकेर में नक्सलियों ने  एक ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या कर दी  | नक्सली ग्रामीण को घर से उठाकर ले गए  | और गाला रेतकर उसकी  हत्या कर दी  | पर शव सड़क पर फेंककर चले गए  | 

छत्तीसगढ़ के  पखांजूर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण रंजीत तिम्मा की हत्या कर दी | घटना  बांदे थाना क्षेत्र के उलिया की है  |  जहां  6 वर्दीधारी नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में  ग्रामीण  को घर से उठाकर  ले गए  .| घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर ग्रामीण की नकसलियों ने गाला रेतकर हत्या कर दी  |  नक्सलियों की इस बर्बरता भरी घटना से क्षेत्र के लोगों में डर  का माहौल बना हुआ है | घटना के बाद से मृतक का परिवार सदमे में है | गौरतलब है की आए  दिन नक्सली मुखबिरी के शक के चलते  ग्रामीणों की हत्या करते आये है |  नक्सली पुलिस की नक्सल विरोधी नीतियों और नक्सलियों के  आत्मसमर्पण से नाराज है  | और इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे  है  | नक्सली रंजीत की लाश के पास एक पर्चा  भी छोड़कर गए हैं  | जिसमें लिखा है \'\'पुलिस मित्र अभियान का बहिष्कार करो  |  हमारे जानी दुश्मन हमारे मित्र कैसे हो सकते हैं?\" नक्सलियों ने ग्रामीण को पुलिस मित्र बताकर उसे मौत के घाट उतार है| भारत के कम्युनिष्ट पार्टी माओवादी भमरागड़ एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है  |