मुख्यमंत्री भूपेश बघेल NRC का विरोध
 CM BHUPESH BAGHEL

बीजेपी आग लगाने का काम कर रही है

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने NRC का विरोध करते हुए कहा बीजेपी सरकार देश में आग लगाने का काम कर रही है | बंदर के हाथ में उस्तरा या मशाल दे दो तो क्या होगा  | वही अब देश में हो रहा है | 

एन.आर.सी. मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा..बन्दर के हाथ मे उस्तरा दोगे तो काट देगा..बन्दर के हाथ मे मशाल दोगे क्या करेगा जलाएगा..भाजपा सरकार देश मे आग लगा लगा रही है |  उन्होंने कहा कि मै मुख्यमंत्री के नाते एन.आ.सी. मे हस्ताक्षर नही करूंगा |  एनआरसी ऐसा कानून है, जिसमें कई पीढ़ियों से देश में रह रहे लोगों को भारतीय होने का प्रमाण देना होगा  |  छत्तीसगढ़ में दो करोड़ अस्सी लाख  लोग रहते हैं |  आधे से ज्यादा लोगों के पास भारतीय नागरिक होने का प्रमाण देने के लिए जमीन के दस्तावेज नहीं हैं | 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हमारे यहाँ के लोगों के पूर्वजों ने पढ़ाई-लिखाई नहीं की है |   प्रदेश के लोग रोजी-रोटी के लिए एक गांव से दूसरे गांव या शहर और प्रदेश के बाहर भी आते-जाते रहते हैं | ऐसे में कहाँ से दस्तावेज जुटाएंगे | मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में घुसपैठिये हैं, तो केंद्र सरकार उन्हें पकड़े, उन पर कार्रवाई करे |  इसके लिए कई सारी एजेंसियां हैं  | जनता को क्यों परेशान किया जा रहा है |