विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से परेशान है छात्र
 Student organization memo

छात्रों  के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़

 

पखांजूर  स्कूल में  शिक्षकों की कमी के चलते छात्र संगठन ने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा | और तत्काल शिक्षक उपलब्ध कराये जाने की मांग की |  छात्र संगठन का कहना  है की स्कूलों में शिक्षक की कमी की वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है | अगर स्कूलों में जल्द शिक्षक उपलब्ध नहीं कराये गए तो आंदोलन किया जाएगा  | 

कांकेर के पखांजूर में शिक्षकों की कमी की वजह से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |  छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है | माध्यमिक  विद्यालय एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में लगभग 650 छात्र छात्राएं हैं | जिनको पढ़ाने कि जिम्मेदारी सिर्फ 8 शिक्षकों पर हैं | माध्यमिक विधालय में 2 और हायर सेकेंडरी स्कूल में मात्रा  6 ही शिक्षक  हैं |  जबकी विद्यालय में समस्त  पदों कों मिलाकर 18 पद अभी भी रिक्त हैं |  शासन और  प्रशासन आंख मूंदकर बच्चों कि भविष्य के साथ  खिलवाड़ कर रहें हैं | स्टूडेंट पावर ऑफ युनिटी  संगठन ने प्रशासन से  विद्यालय में शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की और  | तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा  |  छात्र संगठन का कहना है की | शिक्षक ना होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है  |  प्रशासन जल्द से जल्द स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध कराये  | अगर जल्दी शिक्षकों की कमी को पूरा नहीं किया गया तो  | संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा |