नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
 PM NARENDRA MODI

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को मिली हरी झंडी

 

देश में नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्सको लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है  | इस बीच आज मोदी कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा फैसला ले लिया है |  मोदी सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर  के अपडेशन पर मुहर लगा दी है  |  बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने  बताया कि 2020 में 16वीं जनगणना होने जा रही है |   इस बार इसमें ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा  | एनपीआर में इस नई तकनीक का इस्तेमाल होगा | 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि जनगणना में किसी भी दस्तावेज की जरुरत नहीं पड़ेगी |  NPR से सही लाभार्थी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा |  कैबिनेट बैठक में NPR पर चर्चा की गई, जिसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी  दी गई |  नागरिकता कानून बनाने के बाद देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ और समर्थन  में  प्रदर्शन हो रहे हैं  | केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने   बताया कि बैठक में अटल जल योजना के लिए 6 हजार करोड़ की मंजूरी दी गई है। 7 राज्यों के 8350 गांवों को इसका लाभ मिलेगा | राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर  में देश के हर नागरिक का लेखा-जोखा रहेगा | इस रजिस्टर में हर नागरिक को अपना नाम दर्ज कराना अनिवार्य होगा  | किसी भी इलाके में 6 महीने से रहने वाले लोगों को इस रजिस्टर में नाम लिखाना होगा |