पुलिस से बचने जुआरियों ने तालाब में लगाई छलांग
 Death due to drowning in pond

तालाब में डूबने से एक की मौत,परिजनों का  हंगामा

 

पुलिस से बचने के लिये जुआ खेल रहे  युवकों  ने  तालाब मे  छलांग लगा दी  | जिससे एक युवक की तालाब मे डूबने से मौत हो गई  | जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया  |  

छतरपुर के बिजावर मे जुआ खेल रहे  युवकों  ने पुलिस से बचने के लिये तालाब मे  छलांग लगा दी |  जिससे एक युवक की तालाब मे डूबने से मौत हो गई   घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी  कर सड़कों पर हुड़दंग किया  | राजा तालाब के घाट पर कुछ युवक जुआ खेल रहे थे  | तभी पुलिस की गाड़ी आती देख  पुलिस की पकड़ से बचने के लिये  जुआरी भागने लगे  | इतने मे  पुलिस से बचने के लिए दो जुआरियों ने तालाब मे छलांग लगा दी |  जिसमे एक युवक तो तालाब से  तैरकर दूसरी ओर निकल गया |  जबकि शाकिल तालाब मे डूब गया | पुलिस ने  गोताखोरो की मदद से युवक को बाहर निकाला  | शाकिल के परिजनों ने  पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया  और  चक्काजाम कर दिया  |  एसडीओपी  के जांच के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया  |