खरीदी केंद्र में धान नहीं खरीदे जाने से किसान परेशान
 Paddy bought farmer hunger strike

लापरवाह प्रबंधन किसानों  ने दी अनशन की चेतावनी

 

रीवा के पटेहरा में धान खरीदी न होने से  किसानों को परेशानी का सामना करना पड़  रहा है  | किसानों का कहना है कि बेमौसम  बारिश की वजह से किसानों की धान भीग गई  है  और  उन्हें लाखों का नुकसान हो गया |  ऐसे में अब  बची हुई धान भी नही खरीदी जा रही है  | जिम्मेदार  सरकारी तंत्र  कुछ बोलने को तैयार नहीं है | 

रीवा में जवा तहसील के पटेहरा  के खरीदी केंद्र इटाव में 16 दिसम्बर से धान खरीदी करने के लिए किसानों से कहा गया गया था  | लेकिन आज तक खरीदी न होने से किसान परेशान  है  | किसान अपनी धान लेकर खरीदी केंद्र इटाव में पहुच कर कड़ाके  की  ठण्ड में धान बेचने का इंतजार कर रहे हैं  | लेकिन खरीदी प्रभारी का अता पता ही नही हैं और सक्षम अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है  | वही  किसानों का कहना है कि असमय बारिश से  किसानों की धान भीगने से लाखों का नुकसान भी हो गया है |  और बची हुई धान भी नही खरीदी जा रही है  | .जबकि आसपास के सभी खरीदी केंद्रों में खरीदी चालू है  | खरीदी केंद्र के सभी जिम्मेदार एक दूसरे पर बात टाल रहे हैं  | किरहाई  खरीदी केंद्र में खरीदी न होने से नहर अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने तहसीलदार और थाने में ज्ञापन देकर कहा कि |  यदि  दोनों केंद्रों में खरीदी नहीं हुई तो  | हम सभी किसान आमरण  अनशन के साथ  चक्काजाम भी करेंगे  | जिसकी सारी जबावदेही सरकार  की होगी | 

जावा तसीलदार के निर्देश पर कुछ किसानो की धान तो खरीदी गई  | पर अभी भी कई किसान धान खरीदी केंद्र में अपनी बारी का इन्जार कर रहे हैं | अभी भी  सुचारु ढंग से धान नहीं खरीदी नहीं की जा रही  | और जिम्मेदार अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं |