गोदाम से 60 हजार की प्याज चोरी
 PYAZ CHOR

चोर हुए गिरफ्तार नहीं मिली प्याज

 

चोरी हमेशा बहुमूल्य चिचों की होती हैं  |  प्याज के आसमान छूते भाव और बाजार में बढ़ती मांग का ही नतीजा है कि इस बार चोरों के गिरोह ने प्याज पर हाँथ साफ कर दिया  | ग्वालियर की छत्री सब्जी मंडी गोदाम से 12 बोरी प्याज चोरी हो गए  |  जिसके बाद मंडी में हंगामा मचा  |  हंगामे  की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची  | पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार तो कर लिया  | मगर प्याज हांसिल नहीं कर पाए  | 

ग्वालियर की छत्री सब्जी मंडी के आढ़तिया के गोदाम से 12 बोरी प्याज चोरी हो गए |  प्याज चोरी का पता अगले दिन सुबह लगा  | जिसके बाद मंडी में हंगामा शुरू हो गया  | प्याज चोरी की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची  | पुलिस ने छानबीन के बाद चोरी का मामला दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है | मगर प्याज बरामद नहीं हुआ  | मामला ग्वालियर के छत्री स्थित सब्जी मंडी में  अफजल की फड़ का है | प्याज के भाव आसमान को छू रहे हैं | मुनाफे के लिए अफजल ने अपने गोदाम में काफी मात्रा में प्याज जमा कर राखी हैं  |  चोरो की नजर अफजल के गोदाम पर पड़ी  | और  शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने उनके गोदाम पर धावा बोल दिया  |  रात के अंधेरे में दाखिल हुए चोरो के गिरोह ने, गोदाम में रखे 12 बोरे प्याज पर हाथ साफ़ कर दिया  |  जिसकी कीमत लगभग 60 हजार से अधिक बताई जा रही है |  अगले दिन व्यापारी जब अपने गोदाम पर पहुंचा तो उसे प्याज चोरी का पता चला  | 

प्याज चोरी की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची  | पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  | मामले की  जांच  की  |और प्याज चुराने वाले गिरोह  के दो सदस्यों को को गिफ्तार कर लिया   | लेकिन चोरों के पास से   | चोरी हुई प्याज बरामद नहीं हो सकी  |